तरहसी: पलामू के विधिक सेवा प्राधिकार ने अरका और उदयपुर वन पंचायत में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
विधिक सेवा प्राधिकार पलामू के द्वारा तरहसी प्रखंड की अरका एवं उदयपुर वन पंचायत क्षेत्र के गांव में घूम-घूम कर गुरूवार शाम 4 बजे तक कानून की जानकारी दी गई। प्राधिकार के सदस्य विनय प्रसाद, सुमन पांडे, अमित कुमार, उदित नारायण ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा मिले यह समाज के सभी लोगों का दायित्व है। अच्छी शिक्षा दें तथा बाल विवाह होने से रोके।