तरहसी: पलामू में अखिल भारतीय दांगी संघ के पिकनिक और मिलन समारोह में एकजुटता और जागरूकता पर जोर
पलामू जिले के मेदिनीनगर के हनुमाननगर में रविवार दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय दांगी संघ की पलामू शाखा के तत्वाधान में पिकनिक सह दांगी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तरहसी पांकी के विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशिभूषण मेहता और डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया मुख्य उपस्थित थे।