तरहसी: जरूरतमंदों का हक छीनकर हेमंत सोरेन सरकार थपथपा रही है अपनी पीठ: पांकी विधायक
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सोमवार शाम 4 बजे तरहसी प्रखंड के ग्राम परसावां पहुंचने पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता को बुजुर्गों के द्वारा शिकायत की गई कि पिछले छह महीने से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। ये राज्य सरकार की कुव्यवस्था से अत्यंत दुखी हैं। पांकी विधायक ने अभिलंब भुगतान की मांग की।