प्रतापगढ़: नवागत एसपी दीपक भूकर ने ड्रोन अफवाह और त्योहार को लेकर शहर में किया मार्च, दिए आवश्यक निर्देश
प्रतापगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को शाम 8 बजे शहर में मार्च निकालकर ड्रोन संबंधी अफवाहों और आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मार्च में पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे।