पीरो: पीरो ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर 23 वर्षीय महिला की हुई मौत
Piro, Bhojpur | Nov 5, 2026 पीरो थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। पीरो ओवरब्रिज के समीप बुधवार की रात चलती बाइक से गिरकर एक 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी मो. मुमताज अंसारी की पत्नी फातमा खातून के रूप में हुई है।