मुशहरी: कंट्रोल रूप के संपर्क में होंगे दमकल कर्मी: मुजफ्फरपुर में दमकल विभाग की नई पहल, मौके पर जल्दी पहुंचेगी गाड़ी
मुजफ्फरपुर जिले में इन 7 दिनों में लगभग 5 दर्जन घर जल कर राख हो गया है। गर्म हवा की वजह से आग लगी घटना बढ़ने की बात कही जा रही है। इसको लेकर जिला अग्निशमन टीम लगातार जिले शहरी इलाके और ग्रामीण इलाके में लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक कर रही है।