नवाबगंज: कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार करीब 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन विभिन्न विभागों के अभियंता, नोडल अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।