नवाबगंज: गोड़ारी मोड़ पर बस ने बाइक सवार दंपती को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सफदरगंज थाना क्षेत्र के गोड़ारी मोड़ पर बीती रविवार की रात्रि करीब 8 बजे तेज रफ्तार में लखनऊ की तरफ़ से आ रही बस ने सद्दीपुर टेरा निवासी सोनू रावत पत्नी को लेकर ससुराल किठूरी जाते समय बाइक जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार सोनू रावत व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।