नवाबगंज: डीआरडीए सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनी शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
बाराबंकी में महिला उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम एवं जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तात्कालिक न्याय दिलाने के लिये सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति बाराबंकी पहुँची। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ डी0आर0डी0ए0 सभागार में सोमवार 3 बजे पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना।