नवाबगंज: मसौली थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से एक खोए मोबाइल को बरामद कर आवेदक को किया सुपुर्द
आवेदक राजीव कुमार जायसवाल निवासी अभयनगर देवा रोड जनपद बाराबंकी द्वारा मोबाइल फोन के गुम हो जाने के सम्बन्ध में CEIR (सेन्ट्रल इक्विपमेन्ट आइडेन्टिटी रजिस्टर) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए थाना मसौली पुलिस द्वारा सोमवार करीब 5 बजे मोबाइल फोन बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया।