नवाबगंज: कजियापुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार
बाराबंकी के कजियापुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मृतक की बहन सेजल ने गांव के तीन लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।