नवाबगंज: शुक्लाई गांव में जमीन पर कब्जे की कोशिश, बाराबंकी में महिला ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई
बाराबंकी के शुकलाई गांव में एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सुशीला देवी नाम की महिला ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।सुशीला देवी के पास गाटा संख्या 178 में 0.36720 हेक्टेयर जमीन है। यह जमीन उनके नाम पर रजिस्टर्ड है। इसकी सीमाएं भी स्पष्ट हैं। महिला का आरोप है कि पड़ोस में मकान बना रहे कुछ लोग उनकी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे