उमंग हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित परामर्श प्रदान करना था।
कार्यक्रम में RKSK (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) की छह प्राथमिकताओं—पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी रोग, मादक पदार्थों का दुरुपयोग, हिंसा तथा मानसिक स्वास्थ्य—के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया, जलवायु परिवर्तन एवं किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया।
बच्चों का BMI, आँखों की जाँच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परामर्श के दौरान त्वचा, सामान्य स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता एवं RTI/STI से संबंधित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक सलाह दी गई।
काउंसलर अनुराधा सिंह द्वारा बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव, गुस्सा प्रबंधन, आत्मविश्वास की कमी, अकेलापन, पढ़ाई में मन न लगना एवं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में समय पर सहायता लेने तथा आत्महत्या की रोकथाम के लिए समस्या को साझा करने, परिवार/शिक्षक/काउंसलर से संपर्क करने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेने के बारे में समझाया गया।
डॉ. नेहा ठाकुर, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. हृदेश विश्वकर्मा एवं डॉ. स्वतंत्र खरे द्वारा बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को मनहित ऐप डाउनलोड एवं कनेक्ट करवाया गया तथा टोल-फ्री नंबर 14425 एवं RKSK हेल्पलाइन 14416 के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पायल लिलहारे, डॉ. हृदेश विश्वकर्मा, डॉ. स्वतंत्र खरे, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. नेहा ठाकुर, काउंसलर अनुराधा सिंह, लैब टेक्नीशियन ,फार्मासिस्ट द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। सभी के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से बच्चों को स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी, परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई।
CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026