शेखपुरा: उद्योग विभाग की बैठक में बैंकों की लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराज़गी, दो बैंकों को अंतिम चेतावनी
शेखपुरा डीएम आरिफ अहसन ने सोमवार के दोपहर 2 बजे अपने कार्यालय में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित की। बैठक में बैंकों के लचर व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए, अभिलंब इसमें सुधार का निर्देश दिया। साथ ही दो बैंकों को अंतिम चेतावनी दी। इसके साथ ही एलडीएम को भी अपने कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।