पूर्व मुखिया दामोदर राम और गोलू कुमार का हाल जानने पहुंचे सुदर्शन यादव व्यास व शिवशंकर यादव
मोकामा टाल क्षेत्र। घोसवरी प्रखंड अंतर्गत त्रिमुहान पंचायत के पूर्व मुखिया दामोदर राम उर्फ पहलवान और उनके पुत्र गोलू कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मगध सम्राट सुदर्शन यादव व्यास और शिवशंकर यादव बलवा गांव पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुखिया दामोदर राम ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। सुदर्शन यादव व्यास ने बताया कि वे पूर्व मुखिया दामोदर राम से मुलाकात करने पहुंचे थे। कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गोलू कुमार घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका हालचाल जानने के लिए वे बलवा गांव पहुंचे।
वहीं, शिवशंकर यादव ने कहा कि काफी दिनों के बाद पूर्व मुखिया दामोदर राम और उनके पुत्र गोलू कुमार से मुलाकात हुई। दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बताया गया कि पूर्व मुखिया दामोदर राम मोकामा टाल क्षेत्र में लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं और लगातार कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, त्रिमुहान पंचायत के पूर्व मुखिया दामोदर राम मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी माने जाते हैं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
#त्रिमुहान #पंचायत #मोकामा
#घोसवरी #पटना Sheikhpura Sach News