गाज़ियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ NSA लगाने की मांग की, जूता मारने वाले को देंगे ₹5 लाख का इनाम
समय रैना के शो में हुई अश्लील बातों से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद लोग रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक वीडियो जारी करते हुए रणवीर इलाहाबादिया पर रासुका यानी NSA लगाने की मांग की है।