गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने घर में बनी दुकान में घुसकर वादी पर हमला करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने घर में बनी दुकान में घुसकर तमंचे, तलवार व लाठी से वादी के ऊपर हमला करने वाले गणेश उर्फ मोहित और बन्टी नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर बीते 9 फरवरी को वादी की ओर से तहरीर देते हुए मामले की जानकारी दी गई थी।