गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी संग घर से दो लाख रुपए और जेवरात लेकर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी
गाज़ियाबा में 23 साल की युवती प्रेमी संग फरार हो गई। युवती घर में रखे 2 लाख रुपये व जेवरात भी ले गई। परिवार ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद युवती की माँ ने भोजपुर थाना पुलिस को सूचना दी। वही घटना के बाद से आरोपी युवक का भी मोबाइल स्विच ऑफ है। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते तनाव की स्थिति है। पुलिस अब युवती को तलाश कर रही है।