गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने सोसाइटी में मारपीट और फायरिंग करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने बीते 11 फरवरी को होम क्लब हाउस बार में अन्दर जाने से रोकने पर गौरीशंकर एन्कलेव सोसाइटी में मारपीट व फायरिंग करने के मामले में सारिक उर्फ शोबी मलिक और फिरोज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गौरीशंकर एन्कलेव गेट नं-3 से गिरफ्तार किया।