गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना पुलिस टीम ने ₹1 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना खोड़ा पुलिस टीम ने 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले राजकुमार उर्फ बुल्ला और राज गिरी नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे राणा चौक पीर मस्जिद वाली गली के पास से मैनुअल इनपुट, CCTV फुटेज व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना खोड़ा से गिरफ्तार किया।