गाज़ियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कैशियर और सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी लूटकर बदमाश सिहानी चुंगी की ओर भाग गए। मेरठ रोड स्थित डीपीएस कट के पास भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है।