कोरांव: कोरांव में जेएमडी ग्रुप के अनोखा गांव दुर्गा पंडाल में प्रशासन ने श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका, लोगों ने किया प्रदर्शन
कोरांव बाजार के अनोखा गांव जेएमडी ग्रुप के दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने कोरांव चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चक्का जाम किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।