कोईलवर: कोईलवर सुन नदी घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही छठ महापर्व सम्पन्न
कोईलवर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार की सुबह उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न हुआ। कोइलवर सोन नदी के तट पर हजारों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालुजन जुटे और सुबह 6:00 उगते सूर्य को नमन किया। सुबह की पहली किरण के साथ ही छठ घाटों पर जय छठी मइया के जयघोष गूंज उठे।