बड़ौत: सरौरा गांव में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने के विवाद में 2 परिवारों के बीच मारपीट, 2 महिलाओं समेत 7 लोग घायल, दी गई तहरीर
Baraut, Bagpat | Apr 12, 2025 सरौरा गांव में दो परिवारों के लोगों के बीच शनिवार सुबह दीवार के पास ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनो तरफ से लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। एक पक्ष से मोहित, उसका भाई अंकुर व मां सरला घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से कूड़े, उसकी पत्नी महेंद्री, बेटा छोटन व विनय घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को टीकरी CHC भेजा।