अमरिया: रफियापुर में युवक से मारपीट, बेहोश होने का दावा; दो युवकों पर गंभीर आरोप
न्यूरिया से इस वक्त की खबर है।रफियापुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दो युवकों ने पंकज नाम के युवक को जमकर पीटा और उसे जमीन पर पटक दिया। परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद पंकज बेहोश हो गया। मामले में पंकज की मां बुद्धो देवी ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी है।