शासकीय पीजी कॉलेज टीकमगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित
-
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
-
सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन
-
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई.पी.एस. गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
युवा उत्सव में पलेरा, मोहनगढ़, जतारा, बल्देवगढ़, कन्या महाविद्यालय एवं टीकमगढ़ पीजी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। उत्सव के अंतर्गत 15 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के स्वागत सत्र में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत जैन एवं रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ए.बी. खरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई.पी.एस. गहरवार ने की। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री वीरेंद्र चांसोरिया, श्री हरिओम मिश्रा, श्री सत्यनारायण तिवारी एवं श्री राजीव नामदेव राणा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. प्रतीक्षा चौबे ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. बी.एस. शाक्य, डॉ. सोमित बनर्जी, डॉ. राजेश सैनी, डॉ. राममनोहर अहिरवार, डॉ. रुपेश लिहारिया, डॉ. धनीराम अहिरवार, डॉ. मुकेश अहिरवार, डॉ. आस्था दुबे, डॉ. रजनी राय, डॉ. मंजू कुशवाहा, डॉ. दीपका स्वर्णकार, डॉ. प्रियंका, डॉ. स्तुति झा, डॉ. निष्ठा दुबे, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. तेज प्रताप तिवारी, डॉ. संदीप चौरसिया, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, डॉ. देशराज यादव, डॉ. भगवत नारायण, डॉ. सुजान सिंह लोधी, डॉ. कौलेश पाठक, डॉ. राजकुमार ठाकुर, डॉ. अनिल झा, डॉ. रामरतन कुशवाहा, डॉ. अनीता उपाध्याय, डॉ. फरहा नाज, डॉ. धर्मदास, डॉ. कोमल प्रसाद, डॉ. आशा सुल्लेरे, डॉ. हरिचंदी अहिरवार, डॉ. संतोष भार्गव, श्री रामसिंह अहिरवार, डॉ. रजनी दुबे, डॉ. शिल्पी जैन, श्री वंदना खरे एवं श्री निपेंद्र कारपेंटर सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh