🚨 टीकमगढ़ में महिला सरपंच से 9 महीने तक दुष्कर्म का आरोप, शराब ठेकेदार और भतीजे पर FIR दर्ज
टीकमगढ़। जतारा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला सरपंच की शिकायत पर शराब ठेकेदार भरत राय और उसके भतीजे धर्मेंद्र राय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला सरपंच ने आरोप लगाया है कि सरपंची का काम सिखाने के बहाने उसे फार्म हाउस ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर नौ महीने तक दुष्कर्म किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत की सील, सिम और डिजिटल सिग्नेचर आरोपियों ने अपने कब्जे में रखे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डीएसपी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 स्थान: जतारा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)
ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए Bundeli 24 Express News के साथ।
🔴 खबर पसंद आए तो वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
#Tikamgarh #Jatara #CrimeNews #WomenSafety #MadhyaPradeshNews #Bundeli24ExpressNews #BreakingNews