कोलेबिरा: नौकरी के नाम पर ठगी की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती
बुधवार को 1 बजे बताया: विकास सेवा केंद्र फाउंडेशन पर नौकरी के नाम पर करीब 150 महिलाओं से 40-40 हजार रुपये लेने का आरोप है। महिलाओं का कहना है कि सेंटर इंचार्ज की जिम्मेदारी देने के बावजूद छह महीने से वेतन नहीं मिला। पीड़ित महिलाओं ने कोलेबिरा थाना पहुंचकर शिकायत की और संचालकों पर कार्रवाई व पैसे वापस दिलाने की मांग की।