स्कूलों, बाजारों और पूजा पंडालों में सक्रिय रही पुलिस दीदी की टीम, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर रही गश्ती
जहानाबाद। जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी की टीम लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर गुरुवार को टीम ने बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती की। इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।
गश्ती के दौरान टीम ने छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने और सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है।