9.26 ग्राम स्मैक और 70 हजार रुपये नकद के साथ दो युवक गिरफ्तार
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक रखने एवं बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बभना गांव निवासी पप्पू कुमार (25 वर्ष), पिता सुबोध मांझी और महेश कुमार उर्फ देवा (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर मांझी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के पास से 9.26 ग्राम स्मैक और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 1177/26, दिनांक 11 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।