जालौन ब्लॉक प्रमुख और एसडीएम रिंकू राही विवाद का CCTV फुटेज आया सामने
जालौन में तैनात एसडीएम रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में हैं। बीते 23 जून को बेतवा आईस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से उनकी तीखी बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने का प्रयास किया। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई जैसी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। पूरे मामले की शिकायत ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरजंन ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की है। शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंप दी गई है। वहीं घटना के बाद जिले के कुछ नेताओं मे भी आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे मामले पर जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय ने जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं इसके बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
Ram Raja Niranjan
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 29, 2026