Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राजधानी में नहीं थम रही आग की घटनाएं, अब लखनऊ के विकासनगर में जूते-चप्पल के शोरूम में भीषण आग लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी तिराहे के पास स्थित मार्केट में सोमवार को जूते-चप्पल की एक दुकान में ए. सी. का कंप्रेशर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, जबकि शीतलन (कूलिंग) का कार्य जारी है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। #orai #jalaun #लखनऊ #fire #lucknow

Orai, Jalaun | Jun 29, 2026

MORE NEWS

जालौन एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही का ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन के साथ बदसलूकी और धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

कोल्ड स्टोर पर जांच करने के दौरान हुई थी घटना, ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकार वार्ता के दौरान शेयर किया वीडियो

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

#jalaunnews #rinkurahi #jalaun #upgovt #dmjalaun

जालौन एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही का ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन के साथ बदसलूकी और धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कोल्ड स्टोर पर जांच करने के दौरान हुई थी घटना, ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकार वार्ता के दौरान शेयर किया वीडियो अंकुर श्रीवास्तव ✍️ #jalaunnews #rinkurahi #jalaun #upgovt #dmjalaun

Orai, Jalaun | Jun 29, 2026

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी कार, चालक की मौत, दो घायल

उरई-जालौन मार्ग पर आज सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के भिटारा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, एक कार (GJ16 AP 0407) उरई से जालौन की ओर जा रही थी। भिटारा के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार कार का आगे का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोने के बाद कार करीब चार से पांच बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी । हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने परीक्षण के बाद चालक इमरान खां पुत्र छोटे खां, निवासी मोहल्ला नया खंडेराव, जालौन को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य आवश्यक कार्यवाही भी शुरू कर दी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी कार, चालक की मौत, दो घायल उरई-जालौन मार्ग पर आज सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के भिटारा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, एक कार (GJ16 AP 0407) उरई से जालौन की ओर जा रही थी। भिटारा के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार कार का आगे का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोने के बाद कार करीब चार से पांच बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी । हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने परीक्षण के बाद चालक इमरान खां पुत्र छोटे खां, निवासी मोहल्ला नया खंडेराव, जालौन को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य आवश्यक कार्यवाही भी शुरू कर दी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 29, 2026

जालौन ब्लॉक प्रमुख और एसडीएम रिंकू राही विवाद का CCTV फुटेज आया सामने

जालौन में तैनात एसडीएम रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में हैं। बीते 23 जून को बेतवा आईस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से उनकी तीखी बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने का प्रयास किया। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई जैसी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। पूरे मामले की शिकायत ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरजंन ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की है। शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंप दी गई है। वहीं घटना के बाद जिले के कुछ नेताओं मे भी आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे मामले पर जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय ने जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं इसके बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

Ram Raja Niranjan 

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जालौन ब्लॉक प्रमुख और एसडीएम रिंकू राही विवाद का CCTV फुटेज आया सामने जालौन में तैनात एसडीएम रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में हैं। बीते 23 जून को बेतवा आईस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से उनकी तीखी बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने का प्रयास किया। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई जैसी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। पूरे मामले की शिकायत ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरजंन ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से की है। शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंप दी गई है। वहीं घटना के बाद जिले के कुछ नेताओं मे भी आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे मामले पर जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय ने जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं इसके बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। Ram Raja Niranjan #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 29, 2026

झांसी का यह वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था के गाल पर एक जोरदार तमाचा है!

उत्तर प्रदेश के झांसी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां चिलचिलाती धूप में मासूम बच्चियों ने खुद स्ट्रेचर खींचकर अपनी दादी को कराया अस्पताल में भर्ती, वार्डबॉय नदारद... वीडियो वायरल.

फिलहाल इस वायरल वीडियो ने अस्पतालों में खराब स्वास्थ्य सेवाओं..कर्मचारियों की लापरवाही और बुनियादी ढांचे की कमी को एक बार फिर उजागर किया है..न जाने इस ओर कब ध्यान दिया जाएगा..?

नोट: उरई दर्शन वायरल वीडियो के समय अथवा उसकी प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।

#jhansi #jhansinews #jhansicity #uttarpradesh #yogiadityanath

झांसी का यह वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था के गाल पर एक जोरदार तमाचा है! उत्तर प्रदेश के झांसी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां चिलचिलाती धूप में मासूम बच्चियों ने खुद स्ट्रेचर खींचकर अपनी दादी को कराया अस्पताल में भर्ती, वार्डबॉय नदारद... वीडियो वायरल. फिलहाल इस वायरल वीडियो ने अस्पतालों में खराब स्वास्थ्य सेवाओं..कर्मचारियों की लापरवाही और बुनियादी ढांचे की कमी को एक बार फिर उजागर किया है..न जाने इस ओर कब ध्यान दिया जाएगा..? नोट: उरई दर्शन वायरल वीडियो के समय अथवा उसकी प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। #jhansi #jhansinews #jhansicity #uttarpradesh #yogiadityanath

Orai, Jalaun | Jun 29, 2026