20 सितंबर को निकलेगी जन जागृति सनातन यात्रा
देवास। विजयगंज मंडी से सुबह 10 बजे शुरू होगी यात्रा, कैला देवी मंदिर परिसर में होगा समापन। अखिल भारतीय सनातन परिषद के योगी महावीर नाथ की अगुवाई में निकलने वाली यात्रा के संयोजक शैलेंद्र सिंह पवार हैं।
यात्रा के जरिए सनातन समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद है।
यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान।
#जनजागृतिसनातनयात्रा #सनातनयात्रा #देवास #सनातनसमाज #Dewas
Dewas Nagar, Dewas | Sep 16, 2026