चुनावी तबादला, बाराबंकी कोतवाल समेत एक दर्जन इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला
अयोध्या - डीआईजी सोमेन वर्मा का बड़ा एक्शन, 150 इंस्पेक्टर-SI के तबादले!
अयोध्या रेंज के पांच जिलों अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। करीब 150 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं
बताया जा रहा है कि तीन साल से एक ही जिले, थाने या चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। आगामी चुनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है
कार्तिक पूर्णिमा के बाद नई तैनाती पर रवाना होंगे पुलिसकर्मी। एक साथ इतने बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद पुलिसिंग में कितना बदलाव आता है
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #AyodhyaRange #Transfer #UPPolice #Election