जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्प्रेक्षण गृह और वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में एवं श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के नेतृत्व में आज दिनांक 24.11.2026 को दोपहर 01:30 बजे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी), बाराबंकी का संयुक्त निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं न्यायालय में पैरवी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिन किशोरियों के मुकदमों में पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए निःशुल्क विधिक सहायता के अन्तर्गत अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए
इसके अतिरिक्त सम्प्रेक्षण गृह में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा किशोरियों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। किशोरियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों की टीम द्वारा समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश भी दिए गए
कुछ किशोरियों द्वारा परिजनों से दूरभाष पर वार्ता नहीं हो पाने की बात बताने पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उनकी परिजनों से शीघ्र वार्ता कराए जाने के निर्देश दिए गए। आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत किशोरियों को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त गर्म कपड़े, कम्बल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए
इसके अतिरिक्त श्रीमती शाम्भवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती नेहा चौधरी, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों से वार्ता कर उनके रहन-सहन, खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। वृद्धजनों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े, कम्बल, गर्म पानी के लिए गीजर लगवाए जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #DLSA #BarabankiNews