कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दीपदान महोत्सव में पहुंचे महंत राजू दास
रामपुर धाम - ऐतिहासिक रामपुर धाम में आयोजित रामपुर महोत्सव के तीसरे दिन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरोवर परिसर और मंदिर में दीपदान कर बाबा रमता राम चतुर्भुजी महाराज के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर धाम में दीपदान की विशेष धार्मिक परंपरा है। इसी के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं द्वारा सरोवर परिसर एवं मंदिर में दीप प्रज्वलित किए जाने से पूरा धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा
महोत्सव के तहत दोपहर तीन बजे रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया
महोत्सव का विशेष आकर्षण अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री 1008 राजू दास जी महाराज का आगमन रहा। धाम पहुंचने पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद महंत राजू दास जी महाराज ने बाबा चतुर्भुजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया
पूजन के पश्चात महंत राजू दास जी महाराज महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #RampurDham #KartikPurnima #Deepdan #Ayodhya
Nawabganj, Barabanki | Nov 24, 2026