गुरु नानक जयंती पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, लंगर में की सेवा
आज दिनांक 24.11.2026 को गुरु नानक जयंती के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
इसके पश्चात महोदया द्वारा गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समस्त जनपदवासियों एवं सिख समाज के लोगों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई
साथ ही, त्यौहार के दृष्टिगत गुरुद्वारा व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #GuruNanakJayanti #BarabankiPolice #UPPolice