हरदोई में मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 4 और 8 सितंबर को कपनी गार्डन गेट व डिवाइन हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने दो लोगों से मोबाइल छीन लिए थे। जांच के बाद पुलिस ने रीशू, ललित और रामकिशोर को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ललित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
Bilgram, Hardoi | Sep 13, 2026