हरदोई में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 102 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका प्रभावी समाधान कराया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से निस्तारण की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Nov 17, 2026