लगातार बारिश में गिरा रामजानकी मंदिर का हिस्सा, कार क्षतिग्रस्त
कोंच के तिलक नगर का हसदा, लोगों की लगी भीड़
कोंच। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह कस्बे के तिलक नगर स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर का आगे का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मंदिर का हिस्सा गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के कुछ ही समय पहले मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ करने के बाद मंदिर से बाहर निकल चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंदिर का मलबा बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिनव कुमार ने तत्काल नगर पालिका को निर्देशित कर मंदिर का मलबा हटवाने के निर्देश दिए।
#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #उरई
Konch, Jalaun | Aug 27, 2026