जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस
कोंच। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। मस्जिद जीनतुल इस्लाम, तिलक नगर से हाफिज अताउल्लाह खां गौरी और जुलूस के सदर शमशुद्दीन मंसूरी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस रवाना किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा।
मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर अकीदतमंदों का स्वागत किया और हलवा, खीर व शर्बत वितरित किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। जामा मस्जिद में सलातो सलाम के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई और तबर्रुक वितरित कर जुलूस का समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद: एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन तथा कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्
Konch, Jalaun | Aug 26, 2026