जगदलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे, कहा- हर मोर्चे पर विफल, 600 गांव नक्सल मुक्त करवाए थे
मंगलवार को राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा कि उनके कार्यकाल में 600 गांवों को नक्सल मुक्त करवाया गया। इस दौरान नक्सलियों की भर्ती में भारी कमी आई थी ।