जगदलपुर: कलेक्टर कार्यालय में पेंशनरों ने सीखा घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करना
कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन में सोमवार को पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में सोमवार को आयोजित इस सत्र का उद्देश्य पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना था, जिससे इन वरिष्ठ नागरिकों को कोषागार या बैंक जाने की आवश्यकता न रहे।