जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे ने 30 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, नवनीत चांद ने दी मांगों की जानकारी
30 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जनता कांग्रेस एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप जगदलपुर में धरना देकर अपनी मांगों को जबरदस्त ढंग से सामने रखा। इस अवसर पर धरना में शामिल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने अपने तेज तर्रार अंदाज में बस्तर विकास ,सुविधा दिए जाने के साथ समस्याओं के खिलाफ दहाड़ लगाई ।