जगदलपुर: गीदम रोड में तेज एम्बुलेंस और स्कूटी की भिड़ंत, छह साल की मासूम की मौत, 4 लोग घायल
जगदलपुर के गीदम रोड़ में मंगलवार की सुबह 9 बजे एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले लाया गया, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरु कर दी है।