जगदलपुर: कोयला डील में एनएमडीसी के 120 करोड़ डूबने से बचे, अमेरिकन कंपनी के नाम पर फ्रॉड ने भेजा अपना अकाउंट
बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के 120 करोड़ रुपए डूबने से अमेरिकन बैंक के न्यूयॉर्क ब्रांच ने बचा लिया हैं। प्लांट ने कोल खरीदी करने अमेरिकन कंपनी से डील की थी। जिसके बाद किसी फ्रॉड ने फर्जी ईमेल आईडी के जरिए अपना खाता नंबर दिया। एनएमडीसी ने डील के मुताबिक 120 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन भी कर दिए।