जगदलपुर: दिल्ली में बम धमाके के बाद जगदलपुर रेलवे स्टेशन में हाई अलर्ट, स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में सर्चिंग
नई दिल्ली में सोमवार की रात को हुई धमाके के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते मंगलवार की सुबह 10 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया, जहाँ यात्रियों के बैंग से लेकर आसपास के इलाकों में सर्चिंग किया गया है। बता दें कि आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया है।