सिरसागंज: सिरसागंज में जुए के फड़ पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 9,485 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद
फिरोजाबाद के सिरसागंज में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए आरोपियों को मौके से दबोचा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9 हजार 485 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।