खरगापुर: खरगापुर कस्बा बाजार सहित अन्य थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में खरगपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर कस्बा बाजार सहित अन्य थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा महिलाओं छात्राओं एवं आमजन को महिलाओं का सम्मान करने उनके अधिकारों कानून के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा कार्ड वितरण किए गए।