खरगापुर: खरगापुर, कुड़ीला, कोतवाली सहित थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला सुरक्षा हेतु खरगापुर, कुड़ीला कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा लोगों को महिलाओं का सम्मान करने उनके अधिकार एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई। एक दौरान महिला सुरक्षा हेतु महिला सुरक्षा कार्ड भी वितरण किए गए।